videos

आलिया को छोड़ रणबीर कपूर ने वाणी कपूर संग कराया फोटोशूट, पिक्चर हो रही है वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और रणबीर कपूर की कुछ बेहद ही हॉट पिक्चर्स शेयर की हैं जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। दोनों मूवी शमशेरा में एक साथ नजर आने वाले हैं।

Satakshi Singh   |    July 6, 2022 10:06 PM IST
 

रणबीर कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की अपकमिंग मूवी शमशेरा जल्द ही सिनेमा घर में रिलीज होने वाली है और मूवी का बज ट्रेलर लांच से ही बना हुआ है। मूवी में आपको रणबीर कपूर, वाणी कपूर के साथ साथ संजय दत्त भी एहम भूमिका में दिखेंगे। आपको बता दें मूवी रिलीज से पहले वाणी कपूर ने कुछ अपनी और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की हॉट पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस फोटोशूट्स में दोनों एक दूसरे के बेहद करीब होकर पोज़ देते दिख रहे हैं। फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गयी है, और लोगों को बेहद ही पसंद भी आ रही है।वाणी कपूर ब्लैक कलर की बेहद ही सुंदर लग रही हैं तो वहीं रणबीर कपूर भी ब्लेजर में कमाल लग रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए ये वीडियो जरूर देखें।