शहनाज गिल इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू की वजह से चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भावुक हो गए हैं। देखें वीडियो।
Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीन कैफ शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती है, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। अब एक बार फिर शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम को अपडेट करते हुए एक रील वीडियो पोस्ट किया है। हालांकि, इस वीडियो को देख उनके फैंस भावुक हो गए हैं। वीडियो में शहनाज रेड कलर की कुर्ती में अलग-अलग एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं। कभी वो आसमान की ओर इशारा करती दिखती हैं, तो कभी गुलाबों की खुशबू लेती हुई। इस वीडियो में शहनाज गिल पसूरी गाने पर एक्ट करती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज गिल और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला एक दूसरे के काफी करीब थे। एक्टर की मौत के बाद शहनाज गिल बुरी तरह से बिखर गई थीं। हालांकि, शहनाज ने अब खुद को संभाल लिया है। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ये मानना हैं कि शहनाज गिल ने ये वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला के लिए ही बनाई हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।