Celebs Spotted: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही को गुरुवार रात मुंबई में स्पॉट किया गया। अपने शानदार लुक से फैंस को अपना दीवाना बना दिया है, अभिनेत्री को उनके पहनावे के लिए आलोचना का सामना भी करना पड़ा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने चलने के अंदाज के लिए भी नोरा को जम कर ट्रोल किया। जैसा की जग जाहिर है, नोरा बोल्ड आउटफिट पहनने से नहीं कतराती। नोरा बीती रात शिम्मरी ड्रेस में नज़र आई। नोरा के ड्रेस में पीछे बना स्लिट काफी अट्रैक्टिव लग रहा था।अपने शानदार आउटफिट में, नोरा ने एक मैचिंग बैग और हील्स की एक जोड़ी भी शामिल किया था। इतना ही नहीं मुंबई में नोरा के आलावा शहज़ादा स्टार कार्तिक आर्यन भी दिखे तो वही सोहा अली खान भी बेहद ही खूबसूरत अवतार में दिखी। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।