शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया मजेदार वीडियो तो शर्मिंदा हुए पति राज कुंद्रा, सोशल मीडिया पर कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: July 8, 2019 8:35 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो वो अब तक कुछ ही घंटो में 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हो कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो किस कदर पसंद किया जा रहा हैं। वैसे इस वीडियो की खासियत ये हैं कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कुछ अपनी पत्नी की नकल निकलते दिखाई दे रहे थे। मालूम हो कि पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक हेल्थी लाइफस्टाइल शुरू की थी। इस दौरान वो खाने के साथ- साथ अपने फैंस को फिटनेस की तरिके बताती नजर आती थी।

बॉलीवुड में कमबैक करने को तैयार हैं शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा का भी मिला साथ

ये मिनी सीरीज शिल्पा हर रविवार को #SundayBinge को शेयर करती थी। इसकी नकल नकल करते हुए राज कुंद्रा का एक वीडियो शिल्पा शेट्टी में खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के पति के अलावा उनका बेटा वियान भी दिखाई दे रहा हैं।

इस वीडियो को लेकर शिल्पा शेट्टी के फैंस राज कुंद्रा के इस एक्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। खुद राज कुंद्रा ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मुझे विश्वास नहीं होता शिल्पा तुमने सच में ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। मुझे ये वीडियो देखने के बाद बहुत शर्मिंदगी हो रही है।'

मालूम हो कि इस समय शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा लंदन में हैं। वहां पर वो छुट्टी मना रहे हैं। इस वीडियो के अलावा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा में इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी जोकि खूब पसंद की गयी थी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...