TV News: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के जरिए धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से कई मुद्दों पर बात की। नीचे देखें शिवांगी जोशी का एक्सक्लूसिव वीडियो इंटरव्यू...
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इस समय अपने घर पर है और पीएम मोदी द्वारा घोषित किए गए लॉकडाउन का पालन कर रही है। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ बात करते हुए शिवांगी जोशी ने ढेर सारी बातें शेयर की। हमने शिवांगी जोशी के सामने फैंस के भी कई सवाल रखें और टीवी की नायरा ने हर एक सवाल का दिल खोलकर जवाब दिया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट को मिस करने से लेकर शिवांगी जोशी ने अपने सभी को-स्टार्स के बारे में भी ऐसी-ऐसी बातें बताई, जिससे साफ है कि वह अपने को-स्टार्स को काफी अच्छे से समझती है। आपको शिवांगी जोशी का ये वीडियो कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में जरुर बताइएगा। साथ ही अगर आप शिवांगी जोशी से कोई सवाल पूछना चाहते है तो अपने सवाल कमेंटबॉक्स में जरुर लिखिएगा।