एनिवर्सरी के बाद हाथों में हाथ थामे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी में ...

WrittenBy
By: Video Desk | Published: February 9, 2024 3:27 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी में से एक है।दोनों को अक्सर इवेंट्स में एक साथ देखा जाता है। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। दोनों का एयरपोर्ट लुक देखते ही बन रहा था। आपको बताते चलें दोनों ने हाल ही में अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। सिद्धार्थ और कियारा ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी।दोनों की शादी ने ख़ूब सुर्खियां बटोरी थी। सिद्धार्थ और कियारा ने अपने दमदार अभिनय से बेहद ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनायी है। कपल सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करता नज़र आता है। दोनों को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते स्पॉट किया जाता है।फ़ैन्स भी दोनों से जुड़ी हर ख़बर के लिए उत्सुक रहते हैं। आपको सिद्धार्थ और कियारा का एयरपोर्ट लुक कैसा लगा हमें बताना न भूलें।अधिक जानकारीके लिए विडियो ज़रूर देखें।