videos

अब्दू रोजिक का पहला हिंदी गाना 'छोटा भाईजान' रिलीज, बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट ने सलमान खान को किया डेडिकेट

'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट और सिंगर अब्दु रोजिक का नया गाना रिलीज हो गया है। अब्दु रोजिक का ये पहला हिंदा गाना और इसका टाइटल छोटा भाईजान है। उन्होंने गाने को सलमान खान को डेडिकेट किया है।

Shashikant Mishra   |    October 8, 2022 9:07 PM IST
 

Abdu Rozik Hindi Song : सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' शुरू हो चुका है। इस सीजन में घर में आए अब्दु रोजिक लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। वह घर में ही नहीं बाहर ऑडियंस को भी खूब एंटरटेन कर रहे हैं। इसी बीच अब्दु रोजिक का नया गाना रिलीज हो गया है। ये उनका पहला हिंदा गाना और इसका टाइटल छोटा भाईजान है। इस गाने को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। उनके गाने को लोग खूब प्यार दे रहे हैं। तजाकिस्तान के रहने वाले सिंगर अब्दु रोजिक हिंदी नहीं बोल पाते हैं लेकिन अच्छी कोशिश की है। अब्दु रोजिक ने अपने गाने को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि हिंदी गाना रिलीज करना उनका सपना था। उन्होंने कहा कि वह अपना पहला हिंदी गाना सलमान खान को डेडिकेट किया है। अब्दु रोजिक ने फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' में लेने के लिए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया।