videos

Bhediya Song Thumkeshwari Song OUT: वरुण धवन-कृति सेनॉन के गाने के बीच श्रद्धा कपूर ने मारी धमाकेदार एंट्री !!

Bhediya Song Thumkeshwari Song OUT: बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन और कृति सेनॉन की फिल्म भेड़िया का गाना ठुमकेश्वरी आज रिलीज हो चुका है। इस गाने में अदाकारा श्रद्धा कपूर ने धमाकेदार एंट्री मारी। जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं।

Shivani Bansal   |    October 28, 2022 1:43 PM IST
 


Bhediya Song Thumkeshwari Song OUT: बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म भेड़िया (Bhediya) जल्दी ही थियेटर पहुंचने वाली है। निर्माता इस फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हैं। इस कड़ी में फिल्म का नया गाना ठुमकेश्वरी आज रिलीज हो गया है। इस गाने में अदाकारा कृति सेनॉन और वरुण धवन जबरदस्त डांस मूव्स करते दिखे हैं। जबकि, गाने में अदाकारा श्रद्धा कपूर की धमाकेदार एंट्री हर किसी को हैरान कर देने वाली है। फिल्म का ये गाना एक पैपी डांस नंबर है। जिसमें वरुण धवन-कृति सेनॉन और श्रद्धा कपूर के डांसिंग मूव्स गजब के है। इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। साथ ही रश्मीत कौर और ऐश किंग के साथ आवाज भी दी है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। जबकि, इसे कोरियोग्राफ गणेश आचार्य ने किया है। देखें फिल्म के जारी हुए गाने का वीडियो।