videos

Brahmastra Kesariya Song OUT: आलिया भट्ट के प्यार में चूर दिखे रणबीर कपूर, सामने आया ब्रह्मास्त्र का रोमांटिक सॉन्ग

Brahmastra Kesariya Song OUT: बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला रोमांटिक गाना केसरिया सामने आ चुका है। इस गाने में रणबीर कपूर अदाकारा आलिया भट्ट के प्यार में गुम दिखे। यहां देखें रोमांटिक सॉन्ग।

Shivani Bansal   |    July 17, 2022 12:43 PM IST
 

Brahmastra Kesariya Song OUT: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और अदाकारा आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र का रोमांटिक सॉन्ग केसरिया सामने आ चुका है। धर्मा प्रोडक्शन के तले बनी निर्देशक अयान मुखर्जी की इस सुपरहीरो बेस्ड फिल्म में रणबीर कपूर अदाकारा आलिया भट्ट के प्यार में चूर दिखे हैं। सामने आए इस रोमांटिक गाने में दोनों सितारों की केमिस्ट्री बेहद जबरदस्त नजर आ रही है। फिल्म के गाने को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके बोल अभिषेक भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वहीं, गाने का संगीत प्रीतम ने दिया है। ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।