Jayeshbhai Jordaar song Firecracker OUT: अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म जयेशभाई जोरदार का नया गाना फायरक्रैकर रिलीज हो गया है, जिसमें वो मजेदार डांस स्टेप्स करते दिख रहे हैं।
Jayeshbhai Jordaar song Firecracker: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का नया गाना 'फायरक्रैकर' रिलीज हो गया है, जिसमें वो मजेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के लोग उनकी पागलपंती को पसंद करते हैं और 'फायरक्रैकर' गाने में वो यही करते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' एक सोशल ड्रामा है, जिसकी कहानी गुजरात में बेस्ड है। फिल्म में रणवीर एक गुजराती का किरदार प्ले करते दिखेंगे। 'फायरक्रैकर' गाने में भी रणवीर सिंह का गुजराती अवतार ही देखने को मिल रहा है। वैसे आपको फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का नया गाना कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।