videos

Liger Song Akdi Pakdi: विजय देवरकोंडा संग जमकर नाचीं अनन्या पांडे, देखें वीडियो

Liger Song Akdi Pakdi: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ मिलकर अनन्या पांडे ने धमाकेदार डांस नम्बर डिलीवर किया है, जिस पर फैंस थिरके बिना नहीं रह पाएंगे।

Rahul Sharma   |    July 11, 2022 9:15 PM IST
 

Liger Song Akdi Pakdi: साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' का नया गाना 'अकड़ी पकड़ी' रिलीज हो गया है। इस गाने में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं लेकिन उनके खाते में ऐसा मास एंटरटेनर सॉन्ग नहीं आया था लेकिन 'अकड़ी पकड़ी' के साथ उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दे डाला है। अनन्या पांडे ने विजय देवरकोंडा के साथ मिलकर धमाकेदार डांस किया है और दोनों के स्टेप्स देख फैंस अभी से कॉपी करने लगे हैं। फिल्म 'लाइगर' में अनन्या और विजय के अलावा जाने-माने मुक्केबाज माइक टायसन भी नजर आएंगे। आपको फिल्म 'लाइगर' का नया गाना अकड़ी पकड़ी कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।