मिर्जापुर 2: मुन्ना भैया के रैप सॉन्ग पर जमकर झूमेंगे फैंस, देखें वीडियो

अमेजन प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' दर्शकों के बीच धमाका करने को तैयार है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: October 22, 2020 11:39 AM IST

अमेजन प्राइम वीडियो की अपकमिंग वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' का प्रमोशन इस समय जोर-शोर से चल रहा है। इस वेब सीरीज को देखने के लिए दर्शक दीवाने हैं। मेकर्स इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं, जिस कारण वो लगातार इससे जुड़े प्रमोशनल वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। 'मिर्जापुर 2' के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही मुन्ना भैया पर बनाया गया रैप सॉन्ग फैंस के साथ शेयर किया है। इस रैप सॉन्ग पर दर्शकों का झूमना तय है। हम शर्त लगा सकते हैं कि मुन्ना भैया के फैंस इस रैप सॉन्ग को अपनी कॉलर ट्यून बना लेंगे। वैसे आपको यह रैप सॉन्ग कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।