Sign In

videos

नवरात्रि के मौके पर #AruDeep फैंस को मिला सरप्राइज, रिलीज हुआ Pawandeep Rajan और Arunita Kanjilal का नया गाना

इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और रनर अप अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) की जोड़ी अरुदीप (AruDeep) का नया गाना रिलीज हो गया है।

Ravi Pareek   |    October 7, 2021 4:41 PM IST
 Follow Us 

टीवी रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) के विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और रनर अप अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) की जोड़ी को फैंस खासा पसंद करते हैं। नवरात्रि के मौके पर अरुदीप के फैंस को एक शानदार सरप्राइज मिला है। इंडियन आइडल के जज हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने अरुदीप (AruDeep) फैंस के लिए इस हसीं जोड़ी का नया गाना रिलीज किया है। गाना वैसे पुराना है लेकिन इसका नवरात्रि वर्जन रिलीज किया गया है जो कि लोगों को खासा पसंद आ रहा है। गाना रिलीज होने के बाद लाखों बार देखा गया है। आप भी देखिए ये शानदार गाना...