videos

Shamshera Song Fitoor: रणबीर की फिल्म का दूसरा गाना हुआ रिलीज, वाणी कपूर संग पानी में रोमांस करते दिखे एक्टर

Shamshera Song Fitoor: रणबीर की फिल्म ‘शमशेरा’ का दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। इस गाने में रणबीर कपूर वाणी के साथ पानी में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे है।

Abhay   |    July 7, 2022 1:06 PM IST
 

Shamshera Song Fitoor: रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) इन दिनों सब जगह चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर रोज नए अपडेट सामने आ रहे है। अभी हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म का गाना फितूर (Fitoor) भी रिलीज हो गया है। जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में रणवीर कपूर और वाणी कपूर को दिखाया गया है। इस फिल्म का पहले भी एक गाना रिलीज हो चुका है। आपको बात दें कि ये फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ संजय दत्त भी लीड रोल में नजर आने वाले है। रणबीर इस फिल्म में डबल रोल में नजर आने वाले है।