videos

Ji Huzoor Song Video: ‘शमशेरा’ बनकर रणबीर कपूर ने किया बॉलीवुडिया डांस, मूव्स देख झूमे फैंस

Shamshera Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी नई फिल्म 'शमशेरा' का नया गाना 'जी हुजूर' रिलीज कर दिया है, जिसमें वो बॉलीवुडिया अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Rahul Sharma   |    June 29, 2022 6:11 PM IST
 

Ji Huzoor Song Video: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'शमशेरा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन करण मल्होत्रा ने किया है, जो 'अग्निपथ' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। फिल्म 'शमशेरा' को यशराज बैनर ने प्रोड्यूस किया है। मेकर्स ने कुछ देर पहले ही फिल्म 'शमशेरा' का नया गाना 'जी हुजूर' रिलीज किया है, जिसमें रणबीर कपूर जमकर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर को दर्शकों ने बॉलीवुडिया डांस करते बहुत कम देखा है, जिस कारण वो 'जी हुजूर' को रिपीट पर देख रहे हैं। फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर के साथ-साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी दिखाई देंगे। वैसे आपको 'शमशेरा' का नया गाना 'जी हुजूर' कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।