Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

TKSS Promo: कटरीना ने शूटिंग पर जड़ा Sooryavanshi को थप्पड़, जग्गू दादा ने ‘कैट’ को बताया टाइगर की मौसी

Katrina Kaif Was Slapped Akshay Kumar in Sooryavanshi: 'द कपिल शर्मा शो' पर अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि 'सूर्यवंशी' की शूटिंग के दौरान कटरीना कैफ ने मुझे थप्पड़ जड़ दिया था।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: November 5, 2021 4:29 PM IST

Katrina Kaif Was Slapped Akshay Kumar in Sooryavanshi: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी है। बीते 1.5 साल से दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ को 'द कपिल शर्मा शो' शो पर 'सूर्यवंशी' का प्रमोशन करते देखा गया। इस शो पर अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि कटरीना कैफ ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें असली में थप्पड़ जड़ दिया था।

वहीं दूसरी ओर फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी कटरीना कैफ को लेकर एक जोक शेयर किया है। उन्होंने जैकी श्रॉफ की एक्टिंग करते हुए कहा कि अक्षय जी, मेरा बच्चा है तू। कैट मेरी रिश्तेदार है तू। तभी कपिल शर्मा पूछते हैं 'ये कैसे हुई आपकी रिश्तेदार?' तभी कृष्णा जवाब देते हुए कहत हैं, 'मैंने बचपन में सुना था कि टाइगर की मौसी कैट रहती है।' इसके बाद कटरीना कैफ और अक्षय कुमार बहुत तेज-तेज हंसने लगते हैं। देखें ये प्रोमो...


About the Author

Lalit Chaudhary