15 अक्टूबर के दिन जहां रणवीर सिंह की कार का एक्सीडेंट एक बाइक के साथ हो गया, वहीं रणबीर कपूर को बॉलीवुड लाइफ ने यशराज स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया है।
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी अपने स्पेशल शो 'स्टार स्पॉटेड' के साथ एक बार फिर से आपके सामने हाजिर है। इस शो में हम आपको दिन भर स्पॉट हुए सेलेब्स की तस्वीरें और वीडियोज दिखाते हैं। अगर बात 15 अक्टूबर की करें तो जहां रणवीर सिंह का बांद्रा में एक्सीडेंट हो गया है, वहीं रणबीर कपूर को हमने यशराज स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण ठप्प पड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। इन दोनों स्टार्स के अलावा बॉलीवुड लाइफ ने अनिल कपूर, तमन्ना भाटिया, पारस छाबडा और माहिरा शर्मा को भी मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया है।