videos

Valentine's Day 2021: Mithila Palkar ने खाने से कर डाली प्यार की तुलना, जानिए क्या है माजरा? [Exclusive]

Valentine's Day 2021: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा मिथिला पालकर (Mithila Palkar) ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ खुलकर प्यार के एहसास को लेकर खुलकर बातें की हैं। आइए देखते हैं अदाकारा ने क्या-क्या कहा?

Shivani Bansal   |    February 14, 2021 3:57 PM IST

Valentine's Day 2021: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा और वेब सीरीज लिटिल थिंग्स से दर्शकों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस मिथिला पालकर (Mithila Palkar) ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ के साथ प्यार के एहसास को लेकर खुलकर बातें की हैं। इस दौरान अदाकारा ने प्यार शब्द को लेकर अपनी राय हमारे साथ शेयर की। अदाकारा ने बताया कि उन्हें लव एट फर्स्ट साइट पर बिल्कुल विश्वास नहीं हैं। इतना ही नहीं, अदाकारा ने इस दौरान प्यार की तुलना खाने तक से कर डाली है। तो साथ ही उन्होंने अपने फेवरेट रियल लाइफ कपल का भी खुलासा किया है। इस मजेदार क्विक वीडियो में देखते हैं अदाकारा ने 'वैलेंटाइन' को लेकर क्या कुछ कहा है।