Valentine’s Day 202: मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर पुनीत पाठक (Punit Pathak) ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ की टीम के साथ अपनी लव स्टोरी और पत्नी निधी मुनि सिंह (Nidhi Moony Singh) संग शादी को लेकर दिलचस्प बातें की हैं।
Link Here:
Valentine’s Day 2021: वैलेंटाइन डे का रोमांटिक मौसम आखिरकार आ ही गया है। इस बेहद खास मौके पर बॉलीवुड लाइफ की टीम ने मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर पुनीत पाठक (Punit Pathak) से बात की। इस दौरान डांसर पुनीत पाठक ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की। पुनीत पाठक ने बीते दिसंबर में ही अपनी लेडी लव निधी मूनी सिंह (Nidhi Moony Singh) से शादी रचाई है। इनकी शादी टीवी जगत में काफी चर्चित रही थी। अब पुनीत पाठक ने पहली बार अपनी लव स्टोरी के बारे में बात की है और कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। पुनीत पाठक ने बताया कि आखिर कैसे एक घटना के बाद ये क्रश प्यार में बदल गया।