#StarSpotted: पपराजी ने मुंबई की सड़कों पर कई नामी स्टार्स को स्पॉट किया है। इनमें परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), मानुषी छिल्लर, जैकलीन फर्नांडिस और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) सहित कई सेलेब्स शामिल हैं।
#StarSpotted: मुंबई की गलियों में या सड़कों पर स्टार्स टहलते या फिर खरीदारी करते दिख जाते हैं। उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का काम पपराजी करता है। सोमवार और मंगलवार को परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), मानुषी छिल्लर, जैकलीन फर्नांडिस, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को स्पॉट किया गया। इनके अलावा गौहर खान भी अपने पति जैद दरबार के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। अर्जुन रामपाल अंधेरी में अपकमिंग प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आए। जैकलीन फर्नांडिस एयरपोर्ट पर लाल साड़ी में दिखीं। देखिए सेलेब स्पॉटेड वीडियो...