‘दंगल’ में सुहानी ने आमिर खान की छोटी बेटी (जूनियर बबीता फोगाट) का रोल किया था। इस फिल्म के अलावा वो कुछ टीवी एड में भी नजर आई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने काम से ब्रेक लेकर पढ़ाई पूरी करने का फैसला किया। उन्होंने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि वो पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मों में वापसी करेंगीं, साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' बॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 2,023 करोड़ रुपए कमाकर इतिहास रचा था। नितेश तिवारी निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में आमिर खान ने रेसलर महावीर फोगाट का रोल प्ले किया था। उनके अलावा फिल्म में फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा और जायरा वसीम जैसे कलाकार भी नजर आए थे।