videos

जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगे ये स्टार्किड्स, फैंस में खुशी की लहर

जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' का टीजर आउट हो चुका है। इस फिल्म में कई स्टार्किड्स नजर आ रहे हैं। फैंस फिल्म के टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं। देखें वीडियो।

Satakshi Singh   |    May 15, 2022 2:53 PM IST
 

The Archies: बॉलीवुड के पॉपुलर स्टारकिड्स सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्या नंदा की फिल्म 'द आर्चीज' का टीजर आउट हो गया है। इस फिल्म से तीनों डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि ये फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये मूवी 'द आर्चीज कॉमिक' का अडैप्शन है। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने भी अपने नाती की फिल्म का पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर कर अपने नाती को बधाई दी है। बताते चलें कि किंग खान की बेटी सुहाना खान की बॉलीवुड डेब्यू की बात काफी दिनों से सुर्खियों में थी। फैंस उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब सुहाना ने अपने फैंस को मुराद पूरी कर दी हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।