View this post on Instagram
The Kapil Sharma Show: होली का खुमार टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारों में खूब देखने को मिल रहा है। कपिल शर्मा के कार्यक्रम 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में भी बड़ी धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। लेकिन इस त्योहार के रंग को दोगुना करने वाले कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) थे। उन्होंने न केवल कपिल शर्मा के शो पर जमकर होली खेली, बल्कि सबको दौड़ा-दौड़ाकर गुब्बारे भी मारे। इससे जुड़ा 'द कपिल शर्मा शो' का वीडियो भी खूब चर्चा में है, जिसमें खिलाड़ी कुमार गुब्बारे फेंकते नजर आ रहे हैं तो वहीं जैकलीन फर्नांडीस और सुमोना चक्रवर्ती उनसे छुपती हुई दिखाई दे रही हैं।
TRENDING NOW
Subscribe Now
Enroll for our free updates