Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Amaran Teaser: तमिल सुपरस्टार शिवाकार्तिकेयन की अपकमिंग मूवी एसके 21 के टाइटल का मेकर्स ने आज खुलासा कर दिया। इसके साथ ही फिल्ममेकर्स ने तमिल स्टार के बर्थडे से पहले धांसू टीजर जारी किया है।
Amaran Teaser: तमिल सुपरस्टार शिवाकार्तिकेयन की अपकमिंग मूवी 'एसके 21' के मेकर्स ने उनकी इस फिल्म का टाइटल जारी किया है। तमिल फिल्म स्टार शिवाकार्तिकेयन की अपकमिंग मूवी का नाम 'अमरन' है। इस बड़े ऐलान के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म स्टार के डाई हार्ड फैंस को उनके बर्थडे का खास तोहफा दिया है। मेकर्स ने शिवाकार्तिकेयन के 39वें बर्थडे से एक दिन पहले ही इस फिल्म का टीजर वीडियो जारी कर दिया है। जिसमें फिल्म स्टार शिवाकार्तिकेयन आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखे हैं। जारी हुआ टीजर वीडियो इतना दमदार है कि ये आपको पलके झपकने का भी मौका नहीं देगा। शिवाकार्तिकेय स्टारर इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस साईं पल्लवी हैं। साथ ही इस फिल्म को कॉलीवुड सुपरस्टार कमल हासन के प्रोडक्शन बैनर राज कमल फिल्म्स के जरिए बनाया जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस मूवी को मेकर्स तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज करने की तैयारी में हैं। हालांकि अभी ( खबर लिखने तक) निर्माताओं ने हिंदी टीजर जारी नहीं किया है।
Enroll for our free updates