Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Article 370 Trailer Out: बॉलीवुड स्टार यामी गौतम स्टार निर्देशक आदित्य सुहास जांभले की अपकमिंग मूवी आर्टिकल 370 का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस मूवी में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कहानी बयां की गई है। जो बेहद मार्मिक और दिलचस्प है। देखें वीडियो।
Article 370 Trailer Out: बॉलीवुड स्टार यामी गौतम स्टारर नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक आदित्य सुहास जांभले की अपकमिंग मूवी 'आर्टिकल 370' का धांसू ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस मूवी को मेकर्स 23 फरवरी के दिन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज करने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है। जो जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के पीछे की कहानी बयां करता है। रिलीज हुए ट्रेलर में पुलवामा हमले और इसके बाद घटित हुए राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाले अंदाज में बयां किया गया है। जिसे देख दर्शक सिनेमाघरों की ओर रुख करने से खुद को नहीं रोक पाए हैं। मूवी में अदाकारा यामी गौतम दमदार किरदार में नजर आई हैं। जिसके बाद ये उनके करियर की एक और शानदार फिल्म साबित हो सकती है। यहां देखें रिलीज हुआ यामी गौतम के होम प्रोडक्शन तले बनी मूवी 'आर्टिकल 370' का धांसू ट्रेलर।
Enroll for our free updates