Sign In

videos

Attack Trailer 2: बहुत ही धांसू है John Abraham की फिल्म का दूसरा ट्रेलर, देखकर खुश हो जाएगा दिल

John Abraham's Attack Trailer 2 out: जॉन अब्राहम और जैकलीन फार्नांडिस की फिल्म अटैक का दूसरा ट्रेलर तो और भी धांसू है। ट्रेलर में आपको जॉन का एक्शन अवतार काफी पसंद आएगा। हालांकि ट्रेलर हॉलीवुड फिल्मों जैसा लगेगा लेकिन फिर भी आपको ये देखकर मजा आ जाएगा।

Rohit Maurya   |    March 22, 2022 3:55 PM IST
 Follow Us 


John Abraham's Attack Trailer 2 out: जॉन अब्राहम और जैकलीन फार्नांडिस की फिल्म अटैक का मंगलवार को दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जॉन को एक्शन अवतार में देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा, हालांकि आपको ये ट्रेलर देखकर कुछ हॉलीवुड मूवीज याद आ जाएंगी। आपको वहां से इनपुट लिए हुए दिख सकता है लेकिन फिर भी जॉन काफी कमाल लग रहे हैं। काफी दिनों बाद उन्होंने एक्शन फिल्म में वापस की है। ट्रेलर में जैकलीन की भी झलक है जो उनकी गर्लफ्रेंड का रोल अदा कर रही हैं। ट्रेलर खेलने के बाद आपको फिल्म देखने का मन जरूर करेगा। फिल्म में आपको ससंद पर हुए एक हमले और उसमें बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाने की कहानी दिखाई जाएगी।