videos

Beast Hindi Raw Trailer OUT: थलापति विजय ने जारी किया 'रॉ' का हिंदी ट्रेलर, सिनेमाघरों में होगी गोलियों की बरसात !!

कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय ने अपनी फिल्म बीस्ट का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म के साथ पहली बार थलापति विजय धमाकेदार अंदाज में हिंदी सिनेमाघरों पर धावा बोलने की तैयारी में हैं।

Shivani Bansal   |    April 4, 2022 6:04 PM IST
 


कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म बीस्ट का हिंदी ट्रेलर धमाकेदार अंदाज में जारी कर दिया गया है। इस फिल्म को हिंदी में 'रॉ' नाम से जारी किया जा रहा है। फिल्म के तमिल ट्रेलर को मिले बंपर रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने एक साथ अब हिंदी और तेलुगु भाषा के ट्रेलर रिलीज करने का मन बनाया था। जिसे हिंदी में फिल्म स्टार वरुण धवन के जरिए रिलीज किया गया। इस फिल्म में थलापति विजय वन मैन आर्मी की तरह नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी हाईजैकर्स से एक मॉल को छुड़ाने की है। जिसमें थलापति विजय अकेले ही आंतकवादियों का खात्मा करते दिखे हैं। इस फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। जबकि फिल्म का प्रोडक्शन सन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है।

Also watch:मुनव्वर फारूकी से लेकर कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा तक, जानें Lock UPP कंटेस्टेंट की फीस