Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Bholaa Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म भोला धमाकेदार रिलीज के लिए तैयार खड़ी है। इस फिल्म का टीजर भी बेहद जबरदस्त है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। यहां देखें वीडियो।
Bholaa Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और तबू (Tabu) स्टारर फिल्म भोला (Bholaa) धमाकेदार दूसरा टीजर रिलीज हो चुका है। ये टीजर काफी दमदार और दिलचस्प है। फिल्म के टीजर में सुपरस्टार अजय देवगन जबरदस्त एक्शन सीन्स करते दिखे हैं। जबकि अदाकारा तबू भी बेहद सॉलिड रोल में नजर आ रही हैं। करीब 1.50 मिनट लंबा फिल्म के टीजर में कई ऐसे सीन्स हैं जो दर्शकों की सांस रोक देने का दम रखते हैं। ये फिल्म तमिल निर्देशक लोकेश कनगराज की ब्लॉकबस्टर फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। जिसे खुद अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया है। साथ ही वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं और लीड रोल में भी नजर आ रहे हैं।
दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को रिलीज होने में ज्यादा लंबा वक्त नहीं है। ये फिल्म 20 मार्च 2023 को ही सिनेमाघर पहुंचने वाली है। यानी फिल्म देखने के लिए फैंस को अभी फिलहाल सिर्फ 2 महीने का वक्त है। इसके साथ ही फिल्म की टीम ने इसके जबरदस्त प्रमोशन की शुरुआत भी कर दी है। कैथी की रीमेक होने की वजह से इसकी तुलना कार्थी स्टारर फिल्म से भी होने लगी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करती है। फिल्म का ये धमाकेदार टीजर दर्शकों को थियेटर खींच ले जाने का दम रखता है। यहां देखें भोला का टीजर।
Enroll for our free updates