videos

Cirkus Teaser Out: रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी ने पूरी टीम के साथ किया ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान, देखें वीडियो

Cirkus Teaser Released: रणवीर सिंह- पूजा हेगड़े स्टारर निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म सर्कस का मजेदार टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो के जरिए फिल्म की टीम ने ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। देखें वीडियो।

Shivani Bansal   |    November 28, 2022 2:01 PM IST
 


Cirkus Teaser Released: ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की अगली फिल्म सर्कस (Cirkus) पर हर किसी की नजर है। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें सुपरस्टार रणवीर सिंह अदाकारा पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीजर रिलीज के जरिए ही निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म की ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है। जारी किए गए वीडियो में पूरी टीम मिलकर ऐलान करती है कि फिल्म सर्कस का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा। मेकर्स इस फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर के दिन जारी करने जा रहे हैं। जबकि फिल्म 23 दिसंबर को थियेटर पहुंचेगी। तो क्या आप इस फिल्म के ट्रेलर के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।