Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Crew Trailer Released: तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म 'क्रू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'क्रू' के ट्रेलर को लोग पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
Crew Trailer Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म 'क्रू' का काफी समय समय से इंतजार किया जा रहा है। ये फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फरवरी में फिल्म 'क्रू' का टीजर रिलीज करने के बाद 16 मार्च को ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर तक को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म 'क्रू' का ट्रेलर लोगों का ध्यान खींच रहा है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि ये पहला मौका होगा जब तीनों एक्ट्रेसेस एक साथ फिल्म में काम करते नजर आएंगी। राजेश ए कृष्णन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'क्रू' में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनॉन एयर होस्टेस के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में तीनों एक्ट्रेस का अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।
Enroll for our free updates