videos

Dance Plus 6 Promo: Neeraj Chopra ने राघव के सामने किया शक्ति को प्रपोज, प्रतियोगियों संग लगाए जमकर ठुमके

Dance Plus 6 Promo: रेमो डिसूजा के डांस शो पर नीरज चोपड़ा ने खूब धमाल मचाया है।

Rahul Sharma   |    September 27, 2021 5:47 PM IST
 

Dance Plus 6 Promo: ओलंपिक में भारत का सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी नीरज चोपड़ा देश की शान बन चुके हैं, जिस कारण उन्हें लोग हर मंच पर बुला रहे हैं। नीरज चोपड़ा जल्द ही रेमो डिसूजा के डांस शो डांस प्लस 6 पर भी नजर आएंगे, जिसका प्रोमो जारी हो गया है। नीरज चोपड़ा ने डांस प्लस 6 के मंच पर राघव के सामने शक्ति को प्रपोज करके रेमो का दिल जीत लिया और प्रतियोगियों के साथ डांस करके उनके अपना दीवाना बन दिया। नीरज चोपड़ा डांस प्लस 6 के मंच पर जैसा धमाल मचाते दिख रहे हैं, उस अंदाज में फैंस ने उन्हें कभी नहीं देखा है। आपको नीरज चोपड़ा का ये अंदाज कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।