Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Maharani 3 Trailer Released: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की वेब सीरीज ‘महारानी 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें हुमा कुरैशी दमदार अंदाज में नजर रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी और महारानी 2 को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। इस सीरीज की वजह से हुमा ने ओटीटी पर जमकर धमाल मचाया था। इस बीच अब महारानी 3 को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। अब मेकर्स ने महारानी 3 का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर में हुमा कुरैशी दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। ये सीरीज 7 मार्च से ओटीटी ऐप सोनी लिव पर स्ट्रीम होने जा रही है। बता दें कि हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि हुमा कुरैशी अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इस सीरीज के दोनों पार्ट में हुमा ने अपनी शानदार एक्टिंग दिखाई है। अब एक बार फिर से बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी वेब सीरीज महारानी 3 में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं।
Enroll for our free updates