'मिर्जापुर 2' ट्रेलर: कालीन भैया से केवल बदला ही नहीं बल्कि मिर्जापुर भी लेंगे गुड्डू भैया, देखें धमाकेदार वीडियो

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 2 का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है।

By: Rahul Sharma  |  Published: October 6, 2020 1:22 PM IST

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'मिर्जापुर' सीजन 2 का ट्रेलर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है। ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि 'मिर्जापुर' सीजन 2 की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पर सीजन 1 का अंत हुआ था। गुड्डू और गोलू सीजन 2 में बदले की आग में जलते दिखाई देंगे तो वहीं कालीन भैया मिर्जापुर से उखड़ते अपने साम्राज्य को बचाने के लिए बेटे मुन्ना त्रिपाठी को अपना वारिस घोषित करेंगे। अब देखना होगा कि सीजन 2 में गुड्डू और गोलू मिलकर मिर्जापुर से कालीन भैया के साम्राज्य को उखाड़कर फेंक पाएंगे या फिर मुन्ना त्रिपाठी एक बार फिर से बाजी मार ले जाएंगे। आपको 'मिर्जापुर 2' का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।