videos

Monica O My Darling Trailer : राजकुमार राव की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज

राजकुमार राव की फिल्म 'मोनिका ओ माय डॉर्लिंग' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'मोनिका ओ माय डॉर्लिंग' में उनके अलावा राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी और सिकंदर भी हैं।

Shashikant Mishra   |    October 31, 2022 8:35 PM IST
 

Monica O My Darling Trailer : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'मोनिका ओ माय डॉर्लिंग' का ट्रेलर 31 अक्टूबर यानी सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में उनके अलावा राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी और सिकंदर भी हैं। फिल्म के ट्रेलर में साफ पता चल रहा है कि थ्रिलर के साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। 2.25 मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि राजकुमार राव एक लाश को ठिकाने लगाते नजर आते हैं और काफी परेशान होते हैं। वहीं, राधिका आप्टे पुलिस ऑफिसर के रोल में मर्डर केस की जांच करती दिखाई देती हैं। उधर, सिकंदर खेर और हुमा कुरैशी के किरदार भी काफी दमदार दिखाई पड़ते हैं। ट्रेलर के बैकग्राउंड में 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' गाना सुनाई देता है, जो लोगों का ध्यान खींचता है। फिल्म 'मोनिका ओ माय डॉर्लिंग' का डायरेक्शन वसन बाला ने किया है। राजकुमार राव की ये फिल्म 11 नवंबर, 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।