Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Rocketry Trailer Released: साउथ और बॉलीवुड फिल्म स्टार आर माधवन (R. Madhavan) की अपकमिंग फिल्म रॉकेट्री का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के कैमियो ने सारी लाइमलाइट खींच ली है।
Rocketry Trailer Released: बॉलीवुड और साउथ स्टार आर माधवन (R. Madhavan) की मच अवेटेड बायोपिक फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर की शुरुआत में ही बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की एंट्री ने दर्शकों का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इस फिल्म में मशहूर वैज्ञानिक नंबी नारायण (Nambi Narayanan) की कहानी दिखाई गई है। फिल्म का ट्रेलर उनके संघर्षों की कहानी बेहद दमदार तरीके से बयां करता दिख रहा है। इस फिल्म की कहानी खुद आर माधवन ने ही लिखी है। साथ ही फिल्म के निर्देशन की भी जिम्मेदारी आर माधवन ने संभाली है। ये उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अदाकारा सिमरन बग्गा नजर आ रही है। दिलचस्प बात ये है कि ये एक पैन इंडिया फिल्म है। जिसे आर माधवन हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज कर रहे हैं। फिल्म को 2021 की गर्मियों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
Enroll for our free updates