Showtime Trailer: 'शोटाइम' में दिखेगा आउटसाइडर और इनसाइडर का क्लैश, इमरान हाशमी की वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज

Showtime Trailer Out: इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'शोटाइम' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। वेब सीरीज 'शोटाइम' 8 मार्च, 2024 को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 13, 2024 9:32 PM IST

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'शोटाइम' का ट्रेलर 13 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है। कई सितारों से सजी वेब सीरीज 'शोटाइम' के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। इमरान हाशमी की इस वेब सीरीज के ट्रेलर को देखकर पता चल रहा है कि इसमें नेपोटिज्म जैसे मुद्दे को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही वेब सीरीज में आउटसाइडर और इनसाइडर का क्लैश देखने को मिलेगा। वेब सीरीज 'शोटाइम' में नसीरुद्दीन शाह का डायलॉग 'सिनेमा धंधा नहीं, धर्म है' काफी पसंद किया जा रहा है। वेब सीरीज 'शोटाइम' में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरुद्दीन शाह, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विजय राज, महिमा मकवाना जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज के डायरेक्शन की जिम्मेदारी मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने संभाली हैं, वहीं इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। ये वेब सीरीज 8 मार्च, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।