Sign In

videos

Thank God Trailer Out: कॉमेडी का डबल डोज है अजय देवगन-सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर, हंस-हंस के हो जाएंगे लोट-पोट

Thank God Trailer Out: अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'थैंक गॉड' का कॉमेडी से भरपूर ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर आपको कॉमेडी का डबल डोज देगा।

Lalit Chaudhary   |    September 9, 2022 10:22 AM IST
 Follow Us 

Thank God Trailer Out: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की नई फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। कॉमेडी फिल्म इंद्र कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित है और टी-सीरीज और मारुति इंटरनेशनल द्वारा निर्मित है। 'थैंक गॉड' 25 अक्टूबर 2022 को दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप हंस-हंस के लोट-पोट हो जाएंगे। लंबे समय के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों में एक मजेदार कॉमेडी का एक्सपीरियंस मिलने वाला है। फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दूसरी रकुल 'थैंक गॉड' में सिद्धार्थ की पत्नी के रोल में नजर आ रही हैं। इसमें नोरा फतेही भी एक स्पेशल नंबर करती दिखाई देंगी। फिल्म में नोरा को श्रीलंकाई गायिका योहानी के लोकप्रिय गीत 'माणिके मगे हिते' के हिंदी रीमेक पर थिरकते हुए देखा जाएगा। फिलहाल यहां देखिए फिल्म का मजेदार ट्रेलर....