उर्फी जावेद की अतरंगी ड्रेस ने मचाया कोहराम, क्रिएटिविटी में नही है इनका कोई जवाब

हाल ही में, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद एक बार फिर अपनी अनोखी आउटफिट के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां ...

By: Satakshi Singh  |  Published: August 31, 2024 4:55 PM IST

हाल ही में, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद एक बार फिर अपनी अनोखी आउटफिट के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती नज़र आईं। आपको बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद अपनी वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' में नजर आईं, और प्रमोशन इवेंट के दौरान उन्होंने अपने बेबाक स्टंट से फैंस को हैरान कर दिया। हाल ही में उर्फी जावेद ब्लैक और गोल्डन गाउन में नज़र आईं, और जिस तरह से उन्होंने अपनी आउटफिट को क्रिएटिव तरीके से डेमोंस्ट्रेट किया है, उनके फैंस उसे बेहद पसंद कर रहे हैं।रियलिटी टीवी स्टार उर्फी जावेद अपनी बोल्ड फैशन चॉइसेस के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, चाहे वह अपने गार्बेज बैग से बने आउटफिट में हों या अपने नए ट्रेंडी साड़ी ड्रेपिंग स्टाइल के लिए। उनकी नई वेब सीरीज 'फॉलो कर लो यार' उनके जीवन की अनकही कहानियों और संघर्षों को उजागर करती है, जो अब अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने एक रियलिटी टीवी शो से सोशल मीडिया सेंसेशन तक का सफर तय किया। उर्फी जावेद के पूरे लुक और अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें बॉलीवुड लाइफ के साथ।

TRENDING NOW