उर्फी जावेद ने पैप्स को बांटी शुगर फ्री जलेबी, लोग बोले, 'शादी कर रही हो क्या?'

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को कौन नहीं जानता। बिग बॉस ओटीटी से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली ...

By: Video Desk  |  Published: February 23, 2024 8:14 PM IST

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को कौन नहीं जानता। बिग बॉस ओटीटी से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली उर्फी जावेद को लोग उनके बोल्ड और अतरंगी फ़ैशन के लिए जानते हैं। उर्फी जावेद को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है जहां उर्फी जावेद जीन्स से बनी स्कर्ट पहने नज़र आईं है। एक्ट्रेस का लुक हमेशा की तरह काफ़ी डिफरेंट था। उर्फी जावेद इस ड्रेस में बेहद ही प्यारी लग रही थी। सोशल मीडिया सेंसेशन ने मीडिया से बात की और इतना ही नहीं उनके लिए वो ख़ास तोहफ़ा भी लेकर गई थी। उर्फी जावेद शुगर फ़्री जलेबी लेकर पहुँची थी। ख़ैर यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस को पैप्स के लिए कुछ लेकर जाते देखा गया है। उर्फी अक्सर मीडिया मेंबर्स के लिए कुछ न कुछ लेकर आती नज़र आती है।उर्फी जावेद अक्सर किसी न किसी कारणों से चर्चाओं में बनी ही रहती है।अधिक जानकारी के लिए विडियो ज़रूर देखें।