videos

शर्ट को स्कर्ट बनाकर मुंबई की सड़कों पर निकलीं उर्फी जावेद

सफेद रंग के ड्रेस में मुंबई की सड़को पर नजर आयी उर्फी जावेद, एक्ट्रेस हमेशा की तरह बेहद ही सुंदर लग रही थी।उर्फी ने लुक को और निखारने के लिए ब्लू रंग की लिपस्टिक लगाई थी। अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

Satakshi Singh   |    September 20, 2022 6:21 PM IST
 

Urfi Javed: उर्फी जावेद हमेशा से अपने अतरंगी कपड़ों के कारण सुर्खियों में नजर आती हैं। कपड़े तो इनके चर्चाओं का कारण हैं ही साथ ही साथ इनकी कॉन्ट्रोवर्सीज भी हेडलाइंस बनती है। हाल ही में उर्फी मुंबई में स्पॉट हुई है। आपको बता दे की हार बार की तरह इस बार भी वह फिर से अतरंगी आउटफिट में नजर आई हैं। इस बार उनकी अतरंगी आउटफिट का कलर सफेद हैं। उर्फी ने वाइट टॉप के साथ स्कर्ट पहनी है जो देखने में शर्ट की तरह लग रही है। उर्फी अभी कुछ दिनों से सुर्खियों में काफी छाई हुई हैं। दरअसल उर्फी और चाहत खन्ना के बीच सोशल मीडिया पे फाइट चल रही हैं। दोनों इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक दूसरे पर वार करते हुए नजर आ रही हैं। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।