Valentine's Day 2021: वैलेंटाइन डे के मौके पर बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) स्टार जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) ने अपनी लव लाइफ के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसके साथ ही जान कुमार सानू ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वो किस बॉलीवुड हसीना पर फिदा हैं।
'बिग बॉस 14' में नजर आ रहे जान कुमार सानू भले ही अपने प्यार की तलाश में हैं लेकिन ये वैलेंटाइन डे तो उनके लिए भी खास है। इस बार जान कुमार सानू 'बिग बॉस 14' के घर में निक्की तम्बोली के साथ वैलेंटाइन डे सेलीब्रेट करने वाले हैं। 'बिग बॉस 14' के घर में जाने से पहले जान कुमार सानू ने अपनी लव लाइफ के बारे में बॉलीवुड लाइफ से खुलकर बात की है। जान कुमार सानू ने बताया कि किसी लड़की को मनाने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। इसके अलावा जान कुमार सानू ने ये भी खुलासा किया कि वो दीपिका पादुकोण पर फिदा हैं। वो दीपिका पादुकोण को अपनी वैलेंटाइन बनाना चाहते हैं।