इस वैलेंटाइंस डे (Valentine Day 2021) पर बॉलीवुड लाइफ ने सिंगर ममता शर्मा (Mamta Sharma) से खास बात की है। ममता शर्मा से बातचीत के दौरान खूब सारी मस्ती हुई है। देखिए वीडियो
Valentine’s Special: वैलेंटाइंस डे (Valentines Day) का खुमार हर किसी पर छाया हुआ है। एक ऐसा दिन जब केवल प्यार की ही बात होती है। हर कोई इस दिन को यादगार बनाना चाहता है। प्यार के इस खास दिन को अपने प्रियजन के साथ बिताने पर जो खुशी मिलती है, वो शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। बॉलीवुड लाइफ ने इस वैलेंटाइंस डे पर कई नामी हस्तियों से बात की। 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'फेविकोल से' जैसे सुपरहिट गानों से फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना चुकीं सिंगर ममता शर्मा (Mamta Sharma) दिल से काफी रोमांटिक हैं। बॉलीवुड लाइफ ने ममता शर्मा से खास बात की। इस बातचीत के दौरान हमने उन्हें 5 सिचुएशन दीं और उनसे कहा कि इस सिचुएशन पर कोई परफेक्ट गाना गाएं। जानिए ममता शर्मा ने कौन-कौनसे गाने गाए ।