videos

Valentine Day को स्पेशल बनाने के लिए नागिन 5 स्टार Surbhi Chandna-Sharad Malhotra करेंगे ये काम, देखें वीडियो

Valentine's Day 2021: 'नागिन 5' (Naagin 5) में काम कर चुके शरद मल्होत्रा और सुरभि चांदना (Surbhi Chandna and Sharad Malhotra) ने भी अपने वैलेंटाइन डे को सेलीब्रेट करने की कुछ प्लानिंग की है। बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए इन दोनों सितारों ने इस बात का खुलासा किया।

Shivani Duksh   |    February 14, 2021 4:23 PM IST

Naagin 5's Surbhi Chandna and Sharad Malhotra Talk about their good relationship: एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सुपरनैचुरल शो नागिन 5 (Naagin 5) भले ही दर्शकों से अलविदा कह चुका है लेकिन फैंस अब भी बानी और वीर की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। असल जिंदगी में लोग बानी और वीर जैसे पार्टनर की तलाश में रहते हैं। तभी तो सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा (Surbhi Chandna and Sharad Malhotra) की ये जोड़ी फैंस के बीच इतनी पॉपुलर है। वैलेंटाइन डे के मौके पर सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा ने इस बात का खुलासा किया है कि असल जिंदगी में दोनों अपने पार्टनर्स का कैसे ख्याल रखते हैं। इसके अलावा सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वो इस बार वैलेंटाइन डे कैसे सेलीब्रेट करने वाले हैं।