Valentine's Day 2021: बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए अन्या सिंह (Anya Singh) ने बताया है कि वो वैलेंटाइन डे को अपने किसी इंसान या फिर अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करेंगी।
Valentine's Day 2021: अन्या सिंह (Anya Singh) ने बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म 'कैदी बैंड' से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। इस बीच वैलेंटाइन डे के खास मौके पर बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कई चीजों को लेकर खुलासे किए। वैलेंटाइन डे के बारे में अपने विचार साझा करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस दिन को किसी खास इंसान या अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करेंगी। जब उनसे पूछा गया कि उनकी पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ी कौन है? अन्या सिंह ने शाहरुख खान और काजोल का नाम लिया और कहा कि उनकी पसंदीदा जोड़ी होने के अलावा वह उन्हें पसंद करती हैं क्योंकि वे अच्छे दोस्त भी हैं। खैर, हमें यकीन है कि अन्या के जवाब आपके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान जरूर लाएंगे।