Vibhu Raghave के निधन के बाद गम में डूबे टीवी सितारे, देखें वीडियो

By: Gaurika Sharma  |  Published: June 4, 2025 5:23 PM IST


टीवी शो 'निशा और कजन्स' में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर विभू राघव का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। 2022 में उन्हें पता चला था कि वह इस गंभीर बीमारी का शिकार हो गए हैं। 3 सालों तक कैंसर से लड़ने के बाद आखिरकार विभू ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विभू के निधन से उनके फैंस और चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। वह अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में बसी यादें छोड़ गए हैं। अब सेलेब्स और फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना कर रहे हैं। विभू की याद में कई सेलेब्स ने भावुक पोस्ट शेयर किए हैं।

TRENDING NOW