विक्की कौशल से हुए ब्रेक-अप से दुखी नहीं हैं हरलीन सेठी, इस हीरो संग डांस कर कहा, ‘सब फर्स्ट क्लास है...’

वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो हरलीन के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: April 6, 2019 12:26 PM IST

जब इश्क में किसी इंसान का दिल टूटता है, तो उसकी आंखों से आंसू निकलना लाजमी हैं। कई लोग हार्ट-ब्रेक्स की वजह से महीनों तक रोते रहते हैं तो कई लोग इन्हें सह लेते हैं और जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं। ऐसे ही लोगों में से एक हैं अपनी हरलीन सेठी, जिनका कुछ समय पहले ही कलाकार विक्की कौशल के साथ ब्रेक-अप हुआ है।

{इसे भी पढ़ें- वरुण धवन और सारा अली खान ने शुरू की ‘कुली नं. 1’ की तैयारी, इस दिन आएगा फर्स्ट लुक}

विक्की कौशल और हरलीन सेठी के रिलेशन को लेकर कुछ महीनों पहले ही खबरें आई थीं और थोड़े ही समय में इनका ब्रेक-अप हो गया है लेकिन इसकी वजह से हरलीन सेठी गमगीन नहीं हुई हैं बल्कि वो तो बॉलीवुड के हरफनमौला कलाकार वरुण धवन के साथ मिलकर कह रही हैं, ‘सबकुछ फर्स्ट क्लास है।’

अगर आपको अभी भी बात समझ नहीं आई हैं तो बता दें वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें हरलीन सेठी, वरुण धवन के साथ ‘फर्स्ट क्लास’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वरुण धवन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘मालविन लुईस और हरलीन के साथ डांस करने में काफी मजा आया है।’

देखिए वरुण धवन के द्वारा शेयर किया गया वीडियो:

विक्की कौशल और हरलीन सेठी का ब्रेक-अप क्यों हुआ, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल की नजदीकियां आजकल भूमि पेडनेकर के साथ बढ़ रही हैं, जिस कारण 'उरी' कलाकार ने हरलीन से दूरियां बढ़ा ली हैं। कुछ रिपोर्ट्स में विक्की कौशल के ब्रेक-अप की वजह कटरीना कैफ को भी बताया गया है। हालांकि विक्की या हरलीन में से किसी ने भी खुलकर नहीं बताया है कि ये दोनों अलग क्यों हुए हैं ?

{इसे भी पढ़ें- हरलीन सेठी के साथ अपने ब्रेकअप पर पहली बार विक्की कौशल ने खोली जुबान, कहा 'मैं सिंगल ही...'}

बात अगर वरुण धवन की करें तो वो इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके लिए वो माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के साथ जगह-जगह जा रहे हैं। वरुण का यह वीडियो भी फिल्म प्रमोशन का ही हिस्सा है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...