videos

Liger Promotional Looks: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के किलर लुक्स ने जीता फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे पैन इंडिया स्टार विजय के साथ अपनी मूवी लाइगर के प्रोमोशंस में लगी हुई हैं। मूवी 25 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है और फिल्म से लोगो को काफी अच्छी उमीदे हैं।

Satakshi Singh   |    August 17, 2022 6:13 PM IST
 

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और पैन इंडिया स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर रिलीज होने को है और दोनो की कलाकार जी जान से फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं। दोनो को कई बार साथ में फिल्म का प्रचार करते देखा गया है और आज हम आपको दोनो के फिल्म का प्रमोशनल लुक दिखाने जा रहे हैं। आपको बता दें साउथ स्टार विजय अनन्या पांडे के साथ मूवी लाइगर से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। विजय पैन इंडिया एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं और अक्सर अपने स्टाइल और मूवीज के चलते हेडलाइंस में बने रहते हैं। वीडियो में आपको विजय और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या के अलग अलग लुक्स देखने को मिलेंगे। अधिक जानकरी के लिए वीडियो जरूर देखें।