videos

'विक्रांत रोणा' हुई बड़ें पर्दे पर रिलीज, फिल्म को मिला दर्शकों से मिलाजुला रिएक्शन

किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। अब फिल्म देखने के बाद कुछ लोगों ने मीडिया से बात की है। देखें वीडियो।

Satakshi Singh   |    July 28, 2022 10:31 PM IST
 

किच्चा सुदीप इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'विक्रांत रोणा' को प्रमोट करने में जोरों शोरो से लगे हैं। अब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आपको सुदीप के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस भी नजर आ रही हैं। अब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में आपको कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री नीता अशोक भी नजर आएंगी। फिल्म के रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब फिल्म देखने के बाद कुछ लोगों ने मीडिया से बात की है। जहां कई लोग फिल्म 'विक्रांत रोणा' की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोगों को यह मूवी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इस वीडियो में देखें लोग इस मूवी के बारे में क्या कह रहे हैं।