‘खानदानी शफाखाना’ के नए गाने ‘शहर की लड़की’ का टीजर आया सामने, बादशाह की धुन पर डायना पैंटी ने लगाई आग

2 अगस्त, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये फिल्म...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: July 5, 2019 10:31 AM IST

सोनाक्षी सिन्हा जहां अपनी नई फिल्म दबंग 3 को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है वहीं खानदानी शफाखाना की वजह से भी वह चर्चा में है। हाल ही में सोनाक्षी की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिला था। बीते दिनों ही निर्माताओं ने इस फिल्म के पहले गाने कोका को रिलीज किया था और अब इसके नए गाने की झलक भी सामने आ चुकी है। जी हां कुछ घंटे पहले ही सोनाक्षी की इस फिल्म के दूसरे गाने शहर की लड़की का टीजर सामने आ चुका है। ये टीजर 21 सेकंड का है और जब आप इसे देखेंगे तो आसानी से अंदाजा लगा लेंगे कि आने वाले दिनों में ये गाना खूब धमाल मचाने वाला है। इस गाने को तनिष्क बागची ने कम्पोज किया है और इस गाने को तुलसी कुमार ने अपनी आवाज से सजाया है। सामने आए वीडियो की शुरुआत में जाने माने रैपर बादशाह नजर आ रहे है और आखिरी के कुछ सेंकड में इसमें कॉकटेल और हैप्पी फिर भाग जाएगी फेम डायना पैंटी नजर आ रही है। (इसे भी पढ़ें- ‘दबंग 3’ से जुड़ी 7 बड़ी बातें आईं सामने, पढ़कर खुश हो जाएंगे सलमान खान के फैंस) ये गाना 90 के दशक के धमाकेदार गाने शहर की लड़की का रीक्रिएटेड वर्जन है। गाने के ओरीजनल पार्टी में रवीना टंडन के साथ-साथ सुनील शेट्टी नजर आए थे। ये गाना साल 1996 में आई फिल्म रक्षक में था। खानदानी शफाखाना के गाने को बादशाहद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और अब तक इसे 12 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। देखें बादशाह का पोस्ट...

नीचे देखें फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के नए गाने 'शहर की लड़की' की झलक... (इसे भी पढ़ें- 'खानदानी शफाखाना' का मजेदार ट्रेलर रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा, रैपर बादशाह और वरुण शर्मा के बीच दिखी बेहतरीन केमिस्ट्री) बात की जाए खानदानी शफाखाना की तो इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। शिल्पी दासगुप्ता द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2 अगस्त, 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वैसे आपको इस फिल्म के नए गाने की झलक कैसी लगी? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए। बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...