Also Read
अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म मणिकर्णिका को मिल रही अपार सफलता को देखने के बाद इन दिनों कंगना रनौत सातवें आसमान पर है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके है और इतने ही दिनों में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना लिए। फिल्म ने आसानी से 50 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है और ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ये फिल्म पहले हफ्ते के खत्म होने तक आसानी से 70 से 80 करोड़ की कमाई कर डालेगी।
फिलहाल तो आपको बता दें कि कंगना अपनी फिल्म के सुपरहिट होने की खुशी में स्विट्जरलैंड पहुंच चुकी है। आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले ही कंगना ने कहा था कि मणिकर्णिका की वजह से वह लगातार 2 साल से काम कर रही थी और इस फिल्म की रिलीज के बाद वह लम्बे वैकेशन पर जाएंगी। ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ फिल्म रिव्यू: रानी लक्ष्मीबाई के रूप में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती हैं कंगना रनौत
कंगना के वैकेशन का एक जबरदस्त वीडियो हमारे हाथ लगा है, जिसमें वह बर्फीले पहाड़ी पर मस्ती भरे अंदाज में स्कीइंग करती हुई नजर आ रही है। सामने आए इस वीडियो में कंगना सफेद रंग के ट्रैक सूट में नजर आ रही है। मणिकर्णिका बॉक्स ऑफिस: थियेटर्स में जारी है कंगना रनौत की दहाड़, छठे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
नीचे देखें कंगना का ये मस्ती भरा वीडियो
पहली बार निर्देशक के तौर पर कंगना ने किया काम
बता दें कि फिल्म मणिकर्णिका के जरिए कंगना ने पहली दफा एक निर्देशक के तौर पर काम किया है। इस फिल्म में कलाकारों के अभिनय के साथ-साथ कंगना के निर्देशन को भी लोगों ने बहुत पसंद किया है।
कंगना की झोली में है ये फिल्में
कंगना के पास इस समय एक से बढ़कर एक फिल्में है। इस लिस्ट में मेंटल है क्या और पंगा जैसी फिल्में है। बीते दिनों ही कंगना ने खुलासा किया था कि वह तनु वेड्स मनु 3 में भी नजर आने वाली है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताइए कि आपको कंगना का लेटेस्ट वीडियो कैसा लगा?
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...